Breaking News

ईरान के परमाणु केंद्र पर इजरायल की एयरस्ट्राइक, यूरेनियम प्रोसेसिंग फैसिलिटी को बनाया निशाना

जेडी न्यूज विजन……

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग परमाणु हथियारों के खात्मे की तरफ बढ़ रही है। ईरान का इनरिच्ड यूरेनियम को नष्ट करने की दोनों देश लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है।

ऐसे में अब अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के बाकी परमाणु केंद्रों को निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को इजरायली वायुसेना ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने ईरान के बीचों-बीच स्थित यज्द में यूरेनियम प्रोसेसिंग फैसिलिटि को निशाना बनाया है। इससे पहले ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने भी इस हमले की पुष्टि की थी।

यूरेनियम प्रोसेसिंग केंद्र पर हमला…

इजरायली सेना शुक्रवार को किए गए हमलों के बारे में जानकारी देते हुए एक बयान भी जारी किया। IDF ने कहा, “कुछ ही समय पहले हमारी वायुसेना ने ईरान के बीचों-बीच में मौजूद यज्द के एक यूरेनियम प्रोसेसिंग फैसिलिटी पर हमला किया है।” इजरायली सेना ने ईरान के इस ठिकाने को उसके परमाणु प्रोग्राम के लिए महत्वपूर्ण बताया। सेना ने कहा कि यहां पर यूरेनियम संवर्धन के लिए जरूरी कच्चे माल को निकाला जाता है।

प्लूटोनियम उत्पादन केंद्र पर हमला….

यूरेनियम प्रोसेसिंग केंद्र पर हमला करने के बाद इजरायली सेना ने ईरान के अराक में स्थित हेवी वॉटर प्लांट को भी निशाना बनाया है। ईरानी मीडिया ने इस हमले की जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर खोंदाब परिसर को निशाना बनाया है। इस हमले की जानकारी देते हुए इजरायल की तरफ से बताया गया कि उन्होंने प्लूटोनियम उत्पादन केंद्र पर हमला किया है। IDF ने कहा, “कुछ समय पहले ही वायुसेना ने मध्य ईरान में स्थित अराक हेवी वॉटर प्लांट को निशाना बनाया है। बता दें, कि प्लूटोनियम को परमाणु हथियारों का एक महत्वपूर्ण भाग माना जाता है।

बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब इजरायल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने के उद्देश्य से हमले किए हों। इससे पहले भी ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्र नतांज पर हमला किया गया था। इससे गुस्साए ईरान ने इजरायल के डिमोना में मौजूद गुप्त परमाणु केंद्र को निशाना बनाया था। इसके बाद IRGC ने बयान जारी करके इसे नतांज पर किए गए हमले का जवाब बताया था। इस हमले में हुए भारी नुकसान के बाद अमेरिका और इजरायल ने ईरान के ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाने से परहेज किया था। हालांकि, अब इजरायल ने एक बार फिर से ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है।

इजरायल ने स्टील प्लांट को बनाया निशाना: ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री ने इजरायल और अमेरिका के ऊपर ईरान की दो सबसे बड़ी स्टील फैक्ट्री पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, “इजरायल ने ईरान की दो सबसे बड़ी स्टील फैक्ट्रियों, एक पावर प्लांट और सिविलियन न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया है। इजरायल का दावा है कि उसने यह हमला अमेरिका के साथ मिलकर किया है। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति की डिप्लोमेसी के जरिए बढ़ाई गई डेडलाइन के उलट है। इजरायल अपने अपराधों के लिए भारी कीमत चुकाएगा।”

ईरानी मीडिया के मुताबिक, इजरायल की तरफ से की गई इस एयर स्ट्राइक में अहवाज में खुजेस्तान स्टील प्लांट और इस्फाहान के पास मौजूद मोबारकेह स्टील प्लांट को निशाना बनाया गया है। गौरतलब है कि मोबारकेह, ईरान की सबसे बड़ी स्टील कंपनी है।

About admin

Check Also

भारत बना टी-२० विश्व चैम्पियन….

जेडी न्यूज विजन….. विषय- रचना- भारत बना टी-२० विश्व चैम्पियन…. भारत बना टी-२० विश्व चैम्पियन… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *