Breaking News

कालीकट में भारतीय पत्रकार संघ की अधिशासी परिषद की बैठक संपन्न….

जेडी न्यूज विजन….

कोझिकोड: : (ब्यूरो कार्यालय) ,केरल में भारतीय पत्रकार संघ की अधिशासी परिषद की बैठक आज केरल के कोझिकोड जिले में संपन्न हुई। तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कोझीकोड के मेयर ओ. सदाशिवन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद एमके राघवन उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सदाशिवन ने कहा कि पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाना चाहिए ।

इसके साथ ही पत्रकारों के वेलफेयर के लिए नई योजनाओं को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारिता जगत की अनेक घटकों पर प्रकाश डाला। सांसद राघवन ने सोशल मीडिया की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया का प्रसार अत्यधिक हो गया है ।लेकिन इसकी विश्वसनीयता बनाए रखनी चाहिए।

उन्होंने भी पत्रकारों के कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान देने की बात ये रही कि इस अवसर पर देश के लगभग सभी प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नेपाल पत्रकार संगठन के भी पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतार्थ पाठक ने पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र किया जिसमें पत्रकारों का उत्पीड़न किया गया था। राष्ट्रीय महासचिव व इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स की पदाधिकारी सबीना इंद्रजीत ने संगठन के कार्यकालापो पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनेक घटनाओं का जिक्र करते हुए पत्रकारों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय सचिव डॉ शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में चंद्र प्रकाश शुक्ला, आर डी बाजपेई सहित कई पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव डॉ शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान दौर में संगठित पत्रकार ही अपने हितों की रक्षा कर सकते हैं। अपने हितों के लिए पत्रकारों को संगठित होना पड़ेगा। कॉरपोरेट कल्चर ने पत्रकारों की सेवा शर्तों को इतना दूरूह कर दिया है कि पत्रकार तनाव में रहता है। दूसरे दिन के द्वितीय सत्र मे देशभर के राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्य की स्थिति पर चर्चा की। सभी प्रदेशों के महासचिवों ने अपने रिपोर्ट में राज्य में पत्रकारों की स्थिति को संगठन के अधिशासी परिषद के सामने रखा।

जिन राज्यों में समस्याएं थी वहां उस पर चर्चा की गई और निराकरण का प्रयास करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स की पदाधिकारी सबीना इंद्रजीत ने आईएफजे के चुनाव पर भी चर्चा किया। सत्र के तीसरे दिन अनौपचारिक बैठक हुई जिसमें सभी पदाधिकारी ने खुलकर भाग लिया।

इस बैठक के उपरांत देश भर से आए पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। प्रतिनिधियों ने अधिशासी परिषद की बैठक केआयोजन के लिए केरल जनरलिस्ट्स यूनियन के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि भारतीय पत्रकार संघ देश के सबसे पुराने संगठनों में से एक है तथा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जनरलिस्ट्स से संम्बध है।

About admin

Check Also

IJU NEC Meeting Opens in Kozhikode; Union Condemns Attack on Journalists in Manipur, Demands Action

JD NEWS VISION… Kozhikode, ( keral) : 26 April 2026: The National Executive Committee (NEC) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *