जेडी न्यूज विजन….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : निगोहां इण्डेन गैस वितरण एजेंसी एक बार फिर विवादो के घेरे में आ गयी है एजेंसी पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा गैस की कालाबाजारी उपभोक्ताओं से अभ्रद व्यवहार जैसे गम्भीर आरोप लगे हैं जनता की शिकायतों पर कवरेज करने गये पत्रकार मोईन खान के साथ एजेंसी कर्मचारियों ने एजेंसी परिसर मे दुर्व्यवहार एवम अभ्रदता की गई आरोप है कि खुद को एजेंसी संचालक बताने वाले राजीव सैनी ने पत्रकार को न सिर्फ घमकाया बल्कि जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी एजेंसी संचालक व कर्मचारियों पर एक स्थानीय भाजपा नेता के साथ मार पीट और सरकार के खिलाफ के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप लगे हैं गैस एजेंसी द्वारा अवैध कब्जा कर सरकारी जमीन पर गोदाम का निर्माण भी कराया गया है जिसकी शिकायत तहसीलदार के वहां दर्ज है और जिसका मुकदमा भी तहसीलदार कोर्ट में लम्बित चल रहा है गैस एजेंसी के संचालन में भी अनियमितता है और इसे एक सिंडिकेट के रूप मे चलाने के भी आरोप लग रहे हैं जिसकी शिकायत जांचों उपरान्त कडी कार्रवाई की मांग करते हुए निगोहां प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी मोहनलाल गंज से की है।
Jd News Vision