Breaking News

धरमलाल कौशिक के बड़े भाई के परलोक गमन पश्चात मंत्री लखनलाल देवांगन व पूर्व वि.स अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सहित सांसद महापौर एवं विधायक निज निवास पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त*

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर : : धरमलाल कौशिक के बड़े भाई के परलोक गमन पश्चात मंत्री लखनलाल देवांगन व पूर्व वि.स अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सहित सांसद महापौर एवं विधायक निज निवास पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलाऊ प्रसाद कौशिक जी के निधन के इस अत्यंत दुःखद एवं संवेदनशील समय में मंत्री वाणिज्य एवं, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े, अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, श्री राजेंद्र शुक्ला, निज निवास परसदा में शोकाकुल परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस मौके पर सभी ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं

तथा इस विषम घड़ी में संतप्त कौशिक परिवार को धैर्य, संबल एवं साहस प्रदान किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि बड़े भाई ( स्व भुलऊ प्रसाद) सरल व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले थे। उनका जीवन स्नेह, मार्गदर्शन और सादगीपूर्ण रहा है।

About admin

Check Also

विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जेडी न्यूज़ विज़न…. बिलासपुर (छ.ग.) : : विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *