Breaking News

फरार आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करने में थाना कोनी पुलिस को सफलता

जेडी न्यूज़ विज़न…

बिलासपुर (छ.ग.) : : फरार आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करने में थाना कोनी पुलिस को सफलता..

बियर बोतल से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही…

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रार्थी महेंद्र सूर्यवंशी द्वारा थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके भाई दीपक भार्गव के साथ आरोपी शिवा सिंह ठाकुर एवं अर्जुन सिंह ठाकुर, निवासी पौंसरा द्वारा शराब दुकान के सामने हाथ-मुक्का एवं बियर की बोतल से मारपीट की गई, जिससे दीपक भार्गव के सिर में गंभीर चोट आई।

प्रकरण में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घायल की चिकित्सकीय रिपोर्ट एवं डॉक्टर की राय प्राप्त की गई, जिसमें चोट गंभीर प्रकृति की पाई गई। इसके आधार पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोड़ी गई।

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी अर्जुन सिंह ठाकुर की लगातार पतासाजी की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

About admin

Check Also

ग़तीरी के वृंदावन ग्रीन फ़ार्म में जुआ खेलते पकड़े गए जुआरी….

जेडी न्यूज़ विज़न… ग़तीरी के वृंदावन ग्रीन फ़ार्म में जुआ खेलते नीचे लिखे जुआड़ी सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *