जेडी न्यूज़ विज़न….
०एत्मादपुर में त्रिमूर्ति जैन मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास…
आगरा: : एत्मादपुर: : प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर ने कहा है विभागीय सभी विकास कार्य चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले पूर्ण हो जाने चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आज यहां स्पष्ट निर्देश दिए।
भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती पर स्थानीय गोपी नगर स्थित सकल दिगंबर जैन समाज के अतिशय तीर्थ स्थल श्री आदिनाथ, भरत, बाहुबली दिगंबर जैन त्रिमूर्ति मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विकास को स्वीकृत 105.76 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा कि जैन धर्म का प्राचीन इतिहास बहुत समृद्धशाली है। इनके 24 तीर्थंकर क्षत्रिय थे। इस लिए मैं भी जैन समाज का एक पारिवारिक सदस्य हूं। समारोह में क्षेत्रीय भाजपा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, क्षेत्रीय भाजपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर के साथ जिला व विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे पर्यटन विकास के कार्यों के लिए आभार जताया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास विभाग के अधिकारियों के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान, सुबोध शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती बीना बघेल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पूर्व सभासद स्वदेश बघेल, लज्जाराम धनगर, राजदीपक गुप्ता, मनोनीत सभासद विश्वदीप सिंह, जैन समाज के अध्यक्ष पूर्व सभासद विनय कुमार जैन, मंत्री ईशान इंदु जैन, संयोजक किशोर कुमार जैन एडवोकेट, मीतू जैन, अचल जैन, विमल जैन, गिरीशचंद्र जैन, राजेश कुमार जैन, पौमी जैन आदि सैकड़ों गणमान्य लोग और दूरदराज से आए श्रद्धालुजन मौजूद थे। इससे पूर्व भगवान महावीर स्वामी की जयंती रथ शोभायात्रा मैन बाजार स्थित प्राचीन जैन मंदिर से बैंड-बाजे संग धूमधाम से निकाली गई। रथ शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह श्रदावनत लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
****
बुढ़िया के ताल का होगा कायाकल्प
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि एत्मादपुर नगर में हाइवे स्थित प्राचीन बुढ़िया का ताल का जल्द से जल्द कायाकल्प होगा। उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विभाग के पास संरक्षित पुरा स्मारक बुढ़िया का ताल के सुंदरीकरण का प्रस्ताव लंबित है। उनका प्रयास रहेगा कि इस पर जल्द से जल्द सुंदरीकरण का कार्य आरंभ हो जाए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक ही मुद्दे पर सुबह कुछ और शाम को कुछ बयान देते हैं। उनके अंदर स्थिरता का अभाव है।
Jd News Vision