Breaking News

ग्राम पथरिया में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

जेडी न्यूज़ विज़न…

*जनसुविधा ही हमारी प्राथमिकता है : कौशिक…

बिलासपुर : : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने जिला मुंगेली अंतर्गत ग्राम पथरिया स्थित मंगल भवन में आयोजित “सुशासन तिहार” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर 36 विभागों के माध्यम से एक ही स्थान पर आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। साथ ही नगर पंचायत पथरिया अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 16.92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले “आकांक्षी शौचालय” का लोकार्पण भी किया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन संस्कार, विद्यार्थियों का सम्मान, दिव्यांग हितग्राहियों को उपकरण वितरण, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, KCC ऋण, मिनी किट, फलदार पौधों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया, साथ ही पथरिया बराज हेतु ₹56 करोड़ की स्वीकृति, 02 नए सब-स्टेशन की मंजूरी तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के शीघ्र भूमिपूजन की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार “सरकार आपके द्वार” की भावना के साथ जनसमस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन से छ.ग. संवर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार जनता के विश्वास, सुशासन एवं विकास का प्रतीक बन रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे। सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिवर में शामिल होकर शिविर का लाभ उठाया।

About admin

Check Also

कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह, मीडिया और एक्टिविस्ट बन जाते हैं

Jd news Vision…. ..और फिर…भड़क गए CJI सूर्यकांत…  नई दिल्ली: : कुछ बेरोजगार युवाओं की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *