जेडी न्यूज़ विज़न….
बिलासपुर (छ.ग.) : :अवैध धनार्जन के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार …
विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 14.05.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि आवास पारा ग्राम गनियारी में एक व्यक्ति अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब को अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से महुआ शराब बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम कंपसियां कला में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी आकाश वर्मा पिता चैतराम वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी गनियारी थाना कोटा के कब्जे से 05-05 लीटर क्षमता वाली हरे रंग के प्लास्टिक जेरीकेन में एक में पूरा भरा 05 लीटर एवं एक में भरा 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1600 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 421 नंद झरोखा सुमन, आरक्षक 654 मोहन सिंह ध्रुव का विशेष भूमिका रही।
Jd News Vision