Breaking News

पूछता है आगरा ?….

जेडी न्यूज विजन….

पूछता है आगरा ?*

*प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन पर आगरा की जनता की ओर से बहुत बहुत बधाई*
भाईयो – वहनो आगरा जनपद में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के 2 चुने हुए सांसद हैं माननीय श्री एस पी सिंह बघेल जी आगरा शहर से एवं माननीय श्री राजकुमार चाहर जी फतेहपुर सीकरी से जिनमें से एस पी सिंह बघेल जी केंद्रीय मंत्रिमंडल में *मत्स्य पालन पशुपालन डेयरी एवं पंचायती राज राज्य मंत्री हैं।*
1 राज्यसभा सांसद हैं माननीय नवीन जैन जी
9 में से 9 विधायक सत्तारूढ़ पार्टी के हैं जिनमें –
1 – माननीय श्री धर्मपाल सिंह जी (86 एत्मादपुर विधानसभा)
2 – माननीय श्री गिर्राज सिंह धर्मेश जी (87 आगरा छावनी विधानसभा)
3 – माननीय श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी (88 आगरा दक्षिण विधानसभा) *उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री*
4 – माननीय श्री पुरूषोत्तम खंडेलवाल जी (89 आगरा उत्तर विधानसभा)
5 – माननीय श्रीमती वेवीरानी मोर्या जी (90 ग्रामीण विधानसभा) *महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री*
6 – माननीय श्री बाबूलाल चौधरी जी (91 फतेहपुर सीकरी विधानसभा)
7 – माननीय श्री भगवान सिंह कुशवाहा जी (92 खेरागढ़ विधानसभा)
8 -माननीय श्री छोटेलाल वर्मा जी (93 फतेहाबाद विधानसभा)
9 – माननीय श्रीमती पक्षालिका सिंह जी (94 वाह विधानसभा)

जिनमें से 2 प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं ।

2 विधान परिषद सदस्य जिनमें से एक प्रदेश सरकार में मंत्री हैं
1- माननीय धर्मवीर प्रजापति जी (विधान परिषद सदस्य) *स्वतंत्र प्रभार मंत्री*
2 – माननीय श्री विजय शिवहरे जी (विधान परिषद सदस्य)
श्रीमती मंजू भदौरिया जी (जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं 51 जिला पंचायत सदस्यों में ज्यादातर भाजपा समर्थित सदस्य हैं।
आगरा जनपद में 15 विकास खंड (ब्लॉक) हैं, जिनमें प्रमुख रूप से एत्मादपुर, खंदौली, शमसाबाद, फतेहाबाद, जगनेर, खेरागढ़, सैंया, अछनेरा, अकोला, बिचपुरी, फतेहपुर सीकरी, बरौली अहीर, बाह, पिनाहट और जैतपुर कलां शामिल हैं।
ये ब्लॉक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं।
ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव परिणाम (2021) के अनुसार, अधिकांश ब्लॉकों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे।
एवं बीडीसी सदस्य भाजपा के, ज्यादातर ग्राम प्रधान भाजपा के
1 – श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा (महापौर) *नगर निगम आगरा में कई दशकों से भाजपा का ही मेयर/ महापौर काबिज*
58 निर्वाचित पार्षद एवं मनोनीत 10 पार्षद भाजपा के।
श्री राजेश गोयल जी (छावनी परिषद के नामित सदस्य बेरिड बोर्ड)
भाजपा के इन सभी के अतिरिक्त प्रधानमंत्री जी , मुख्यमंत्री जी , उप मुख्यमंत्री जी , के साथ ही भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व आगरा को चाहने वाला है फिर आखिर कहां कमी रह गई कि *आगरा में बर्षो से लम्बित मांग आगरा में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना , यमुना नदी पर बैराज , आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट , लेदर पार्क एवं I T पार्क एवं स्मार्ट सिटी के नाम* पर बस राज्य एवं केन्द्र सरकार ने ठेंगा ही दिखाया है।
आखिर सत्ताधारी दल इससे ज्यादा आगरा की जनता से क्या चाहते हैं?
*जनता 2027 के चुनाव से पहले सरकार से जवाब मांगती है।*
*आप मेरी बात से सहमत हैं तो इस मांग को कापी पेस्ट करें और राजू सविता के नाम की जगह अपने नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट करें ताकि यह आवाज शासन सत्ता तक पहुंच सके।*
*धन्यवाद*
*मांग एवं सवाल कर्ता*
*राजू सविता (सामाजिक कार्यकर्ता आगरा)*
*आगरा की प्रमुख मांगे*
1-आगरा में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना
2-यमुना नदी पर बैराज
3-आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
4-लेदर पार्क
5-I T पार्क
6- स्मार्ट सिटी
कृमश:?

About admin

Check Also

यूपीपीएससी में सफल मनोज गुप्ता का कौड़ीराम पहुंचने पर किया गया स्वागत…

जेडी न्यूज विजन.. .सन्तोष कुमार गुप्ता… – कामर्शियल टैक्स आफिसर पद पर हुआ है चयन… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *