जेडी न्यूज़ विज़न…..
गोंडा : : राजकीय आईटीआई गोंडा की परिषद में आगामी 30 अप्रैल को देवीपाटन मंडल के संयुक्त निदेशक राजेश राम के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल के सभी राजकीय आईटीआई एवं निजी आईटीआई के प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा अनुदेशक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।
यह समारोह न केवल एक औपचारिक विदाई होगा, बल्कि राजेश राम संयुक्त निदेशक देवी पाटन मंडल के उल्लेखनीय कार्यकाल के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का एक भावपूर्ण अवसर भी होगा। उनके नेतृत्व में राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिले। उन्होंने सदैव सभी संस्थानों को साथ लेकर कार्य किया और एक परिवार की तरह सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई गोंडा के नोडल प्रधानाचार्य राम सिंह ने भावुक शब्दों में कहा कि “ऐसे अधिकारी बहुत ही कम मिलते हैं, जो दूसरों की भावनाओं को समझते हैं, उनका सम्मान करते हैं और समस्याओं का निराकरण तत्काल प्रभाव से करते हैं। राजेश राम का व्यक्तित्व अत्यंत सहज और सुलभ रहा है। उनके लिए कार्य का कोई निर्धारित समय नहीं था—जब भी किसी ने मिलने का प्रयास किया, वे सदैव उपलब्ध रहे।
उन्होंने आगे कहा कि “किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे और अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया। उनके साथ कार्य करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनका मार्गदर्शन सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।” इस गरिमामय आयोजन की तैयारियों में सभी राजकीय एवं निजी आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं संबंधित अधिकारी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। यह समारोह न केवल एक अधिकारी की विदाई है, बल्कि उनके द्वारा स्थापित आदर्शों, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व को सम्मान देने का भी अवसर होगा। कार्यक्रम को अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।
Jd News Vision