Breaking News

भाकियू टिकैत संगठन का अनिश्चितकालीन चल रहा धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा…

जेडी न्यूज़ विज़न….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

प्रयागराज : :  भाकियू टिकैत संगठन का अनिश्चितकालीन चल रहा धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा ट्रान्सपोर्ट नगर क्षेत्र में सीवर लाइन व सड़क निर्माण कार्य मे हो रही गम्भीर अनियामितताओ के विरोध मे चल रहा है धरना स्थल पर आज किसानों नागरिकों एवम भाकियू कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मे उपस्थिति दर्ज कराई जिससे आन्दोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है निमार्ण कार्यो मे खुले आम धांधली की जा रही है बिना सीवर लाइन जोड़े ही सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो न केवल तकनीकी रूप से गलत है भविष्य में सड़क दोबारा तोड़ने की स्थिति में सरकारी धन का खुला दुरुपयोग होगा और जनता को भी असुविधा होगी ट्रान्सपोर्ट नगर मे जिस तरह से सड़क और सीवर निर्माण में भ्रष्टाचार किया जा रहा है उसके खिलाफ आर पार की लडाई लडी जायेगी जनता के पैसो का दुरूपयोग किसी भी कीमत पर जनता बर्दाश्त नहीं करे गी जब तक दोषी ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाता और मुख्य अभियंता व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नही होती तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा है कि अगर जल्द ही इस मामले में ठोस व निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गयी तो आन्दोलन को और उग्र किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

About admin

Check Also

मोहन लाल गंज तहसील परिसर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन…..

जेडी न्यूज़ विज़न… (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ : :  मोहन लाल गंज तहसील परिसर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *