Breaking News

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा…

जेडी न्यूज़ विज़न…

बलरामपुर : : गोरक्ष पीठाधीश्वर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्वाहिन्दु महासंघ बलरामपुर इकाई के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला कार्यालय विश्व हिंदू महासंघ, बलरामपुर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने की।
बैठक में गोरक्षपीठाधीशवर के जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण दिवस के रूप में मनाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान भगवा ध्वज के साथ पीठाधीश्वर के 55वे जन्मदिवस के अवसर पर 55 दीपों को जलाकर महा आरती तथा ओम नमः शिवाय पाठ, योगी सरकार के उपलब्धियो पर प्रदर्शनी, स्वैच्छिक रक्तदान, गौसेवा , हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन, वंदे मातरम चौक की साथ सज्जा, संत सम्मान शोभा यात्रा एवं प्रसाद वितरण,सामाजिक समरसता पौधरोपण, साधू सेवा गरीब जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरण, स्वास्थ्य शिविर रक्तदान तथा धार्मिक आयोजनों सहित कई कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन समाज सेवा, राष्ट्रहित और हिंदुत्व की भावना को समर्पित है। उनके जन्मदिवस पर संगठन द्वारा जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं मे जिला मंत्री राधेश्याम कौशल, जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी, जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुनीता तिवारी, वेद प्रकाश जायसवाल जिला कार्यालय प्रभारी संतोष कुमार दुबे सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार रखें और कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उक्त साप्ताहिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्र कुमार पाठक अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम प्रकाश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि भानु प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक उपस्थित रहेंगे।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री की अनुकरणीय पहल और देशवासी…

जेडी न्यूज़ विज़न….   पुरानी पीढ़ी के कितने ही लोग अभी हमारे बीच हैं जो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *