Breaking News

सड़क हादसे में घायल बछड़े का गो सेवक ने कराया उपचार

जेडी न्यूज़ विज़न….

सन्तोष कुमार गुप्ता…

कौड़ीराम: : सर्वोदय डिग्री कॉलेज कौड़ीराम के मैदान में तीन दिन से घायल एक गौवंश के बछड़े का गो सेवक ने इलाज कराया।
स्थानीय लोगों के अनुसार किसी तेज रफ्तार बड़े वाहन की टक्कर से उसके पैरों में गंभीर चोट लग गई थी। बछड़ा दर्द और असहनीय पीड़ा से तड़प रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलने वाले गौ सेवक देवेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय युवकों की मदद से बछड़े का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद कौड़ीराम ब्लॉक के पशु चिकित्सक डॉ. आर्य को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर बछड़े का विधिवत उपचार शुरू कराया गया।


इस सेवा कार्य में अतुल राय, शिवशंकर मद्धेशिया और हिमांशु गुप्ता सहित अन्य स्थानीय युवक भी सक्रिय रूप से लगे रहे। सभी ने मिलकर घायल बछड़े की देखभाल की और उसके सुरक्षित उपचार की व्यवस्था कराई।
बताया गया कि बछड़े को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए नजदीकी गौशाला में भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है।

About admin

Check Also

सब्जी मंडी से दुकानदार की बाइक ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

जेडी न्यूज़ विज़न…. (सन्तोष कुमार गुप्ता) गोरखपुर: : गजपुर बाजार : कौड़ीराम स्थित सब्जी मंडी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *