Breaking News

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u250555180/domains/jdnewsvision.in/public_html/wp-content/themes/sahifa/framework/parts/post-head.php on line 73

व्यक्तित्व विकास का माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना: – सर्वोदय किसान पीजी कालेज में सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ…

जेडी न्यूज विजन….

(सन्तोष कुमार गुप्ता)

कौड़ीराम: : सर्वोदय किसान पी०जी० कॉलेज कौड़ीराम गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना चारों इकाइयों के विशेष सप्त दिवसीय शिविर का उद्घाटन माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्कंडेय राय ,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं निदेशक पैक्सफेड ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है
कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि के रूप मे सर्वोदय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अशोक राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जहां व्यक्ति का विकास होता है वही वह समाज के विकास का भी मार्गदर्शक बनता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी राम बचन राय, सदस्य सर्वोदय शिक्षा समिति ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण का एक माध्यम है जो प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की भावना से प्रेरित करता है कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के राय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्ति को गढ़ने का कार्य करता है और स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास पर बल देता है कार्यक्रम में कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने तथा कार्यक्रम के रूपरेखा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार पाठक ने तथा सभी के प्रति आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी आनंद प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी- डॉ. प्रियंका भारती एवं डॉ. उषा राय डॉ. संजीव कुमार झा डॉ0 अखिलेश कुमार पांडे डॉ. अनीता सिंह डॉ. अजय राय डॉ सच्चिदानंद पांडे डा. सोविन्द कुमार,डॉ०शुभम पाण्डेय सहित समस्त महाविद्यालय परिवार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थी उपस्थित रहे ।

About admin

Check Also

कौड़ीराम-गोरखपुर रूट पर बसों में अधिक किराया वसूलने का आरोप….

जेडी न्यूज़ विज़न… (सन्तोष कुमार गुप्ता) कौड़ीराम: :  उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *