Breaking News

: नो पार्किंग पर यातायात पुलिस बिलासपुर की सख्त कार्यवाही…

जेडी न्यूज विजन….

 

बिलासपुर  : : 13 मार्च: : नो पार्किंग पर यातायात पुलिस बिलासपुर की सख्त कार्यवाही*
* अव्यवस्थित और बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर सघन व सख्त कार्यवाही*
* कार एवं बाइक लिफ्टर के द्वारा भी ऐसे वाहनों को की जा रही लिफ्ट*
* सार्वजनिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी ग्राहकों व व्यक्तियों की गाड़ी व्यवस्थित कराने और पार्किंग सुनिश्चित करने की हिदायत*

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा संबंधी सभी आयामों पर कार्यवाही की जा रही है नियमित रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम एवं सड़कों पर इंजीनियरिंग सुधार करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सघन एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।


पीक अवर में यातायात दबाव को दृष्टिगत रखते हुए जहां-जहां पर नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले एरिया बन रहा है उन जगहों पर लगातार व्हील लॉक के माध्यम से चालानी कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा बहुतायात में व्हील लॉक खरीदी गई है जिसके माध्यम से लगातार नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए वाहन के चक्का में भी लॉक लगाई जा रही है।
साथ ही आई टी एम एस में एडवांस फीचर जोड़ते हुए सभी चौक चौराहे वाले एरिया में नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वालों पर कैमरे के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है ताकि आई टी एम एस के माध्यम से भी ऐसे नो पार्किंग में खड़े हुए वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। विशेष करके शायं कालीन समय में ड्रोन का उपयोग करते हुए जिन जिन जगहों पर बेतरतीब गाड़ियां खड़ी कर सार्वजनिक मार्ग में व्यवधान उत्पन्न की जा रही है ऐसी जगह पर निगरानी रखते हुए विशेष टीम भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, बैंको, पेट्रोल पम्प, माल, होटल, लाज, व्यापारिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सभी प्रकार जन मानस एकत्रित होने वाले जगहो के संचालकों को यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सुझाव दिया जा रहा है कि वह अपने लिए निजी तौर पर अनिवार्य रूप से पार्किंग स्थल का व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि उन जगहों पर एकत्रित होने वाले ग्राहकों व व्यक्तियों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग में सुव्यस्थित खड़ी कराई जा सके और शहर में लगने वाले अनावश्यक वाहनों के अव्यस्थित पार्किंग से निजात पाई जा सके।

 


विशेष रूप से शहर के संघन मार्केटिंग एवं आवासीय क्षेत्र में ऐसी जगह पर लोगों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक आवागमन के मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया जाता है ऐसी जगह पर यातायात के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि उन जगहों पर नियमित रूप से पीक अवर में कार्रवाई सुनिश्चित करें साथ ही जिन व्यक्तियों के द्वारा बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ी कर अव्यवस्था उत्पन्न की जा रही है उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही साथ नगर पालिक टीम के साथ नगर पालिक निगम नियमों के तहत भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
सभी वाहन चालकों से यातायात पुलिस बिलासपुर के अपील है कि सघन आबादी एवं मार्केटिंग एरिया में सदैव निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहनों को खड़ी करके ही अपने कार्यों का निर्वहन एवं प्रयोजनार्थ कार्यों को करें ताकि किसी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने अनावश्यक जाम या अव्यस्थित पार्किंग की स्थिति निर्मित ना हो। और लोगों को अनावश्यक यातायात व्यवधान का सामना न करना पड़े।

About admin

Check Also

होम्योपैथी शरीर की प्राकृतिक निदान शक्ति को बढ़ाती है– आंध्र के  गवर्नर एस. अब्दुल नज़ीर… 

जेडी न्यूज विजन….. ताडेपल्लीगुडेम /पिठापुरम : :  होलिस्टिक हेल्थकेयर की एक बड़ी पहचान देते हुए, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *