Breaking News

सड़क पार करते समय मजदूर को वाहन से लगी टक्कर… इलाज के दौरान मौत….

जेडी न्यूज़ विज़न….

लखनऊ: : गोसाईंगंज इलाके के घर वापसी के लिए साधन पकड़ने के लिए रोड क्रॉस करते समय एक किसी वाहन ने मजदूर को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को सीएचसी गोसाईंगंज पर भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा रिफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक गोसाईगंज स्थित खजुआ रसूलपुर का रहने वाला दीपक कुमार (25) मजदूरी करता था । भाई सूरज ने बताया कि उनका भाई मजदूरी के लिए गुरुवार को अमेठी गया था शाम 5 शाम बजे घर वापस लौटते समय साधन पकड़ने के लिए पैदल रोड पार कर दूसरी तरफ जा रहा था तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस द्वारा इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया एवं उसके मोबाइल से घर वालों को सूचना दी गई मौका पर पहुंचे भाई सूरज उसे सीएचसी से हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *