JD NEWS VISION…..
संतोष कुमार गुप्ता…
कौड़ीराम: : सर्वोदय किसान पी०जी० कालेज, कौड़ीराम में आयोजित छात्र अलंकरण समारोह–2026 बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश पासवान (ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता प्रो० आर० डी० राय ने की। सारस्वत अतिथि डॉ० आमोद कुमार राय मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संचालन डॉ अमिताभ पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। छात्राओं श्वेता, चाँदनी, नेहा, प्रिया एवं आकांक्षा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं उत्तरीय भेंट कर किया गया।
प्रबंधक सीताराम राय एवं प्राचार्य डॉ० राम कृपाल राय ने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं द्वारा वंदेमातरम समूह नृत्य तथा “ऑपरेशन सिंदूर” लघु नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिए। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बीए में जान्हवी सिंह,बीकॉम में सोनल शर्मा, परास्नातक समाजशास्त्र में आँचल सिंह, भूगोल में राधा शाही, राजनीतिशास्त्र में आदित्य सूर्यवंशी, हिन्दी में उमा, संस्कृत में गोल्डी कुमारी, शिक्षाशास्त्र में किरण कुमारी भारती, गृहविज्ञान में नेशु करुख तथा वाणिज्य में ज्योति त्रिपाठी को मेधावी छात्र-छात्रा के रूप में अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में रोशनी सिंह को मिस फेयरवेल तथा आशीष मौर्या को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच है। विद्यालय में जो भी विद्यार्थी पढ़ते हैं उनके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज जो भी विद्यार्थी पुरस्कृत हुए हैं। उन सभी बच्चों को बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं।विद्यालय एक संपूर्ण शिक्षा जगह होता है। क्योंकि विद्यालय प्रांगण एक ऐसा प्रांगण है जो हमें कल के लिए तैयार करता है जब हम पढ़ाई के बाद समाज में जाएंगे कहीं नौकरी के लिए, कहीं विद्यालय में, किसी भी फील्ड में जाएंगे, तो सबसे पहले यही देखा जाता कि हमने अपना स्किल कहां से सीखा। विद्यालय प्रांगण का एक-एक क्षण हमारे लिए बहुत ही कीमती होता है। बहुत सारे ऐसे विद्यालय बच्चे हैं जो यहां से निकलेंगे वह डॉक्टर बनेंगे शिक्षक बनेंगे वैज्ञानिक बनेंगे और अपना और समाज का नाम रोशन करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, प्रो.आर.डी.राय, डा. आमोद ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महंथ सिंह, रामवचन राय, शिक्षक नेता बी एन सिंह, डा. रतन राय, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय, अजय पाण्डेय, सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।
Jd News Vision