जेडी न्यूज़ विज़न…..
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
अमेठी जनपद में तहसील दिवस के अवसर पर भाकियू भानू संगठन के किसान अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था इस बीच किसानों और पुलिस के बीच विवाद हो गया था जिसको लेकर संगठन से जुड़े 4 किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले कर जेल भेज दिया था किसानों की गिरफ्तारी को लेकर किसान यूनियन भानू संगठन ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी थी की अगर गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो सोमवार को पूरे प्रदेश का किसान अमेठी पहुच कर बड़ा आन्दोलन करेंगे किसान नेताओं के बढ़ते दबाव और आन्दोलन की चेतावनी से प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए चारों किसान को जमानत पर रिहा कर दिया रिहाई से किसान नेताओं मे खुशी की लहर फैल गई फिलहाल किसान नेताओं ने कहा है कि अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन जारी रहेगा और सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अमेठी के कार्य क्रम को स्थगित कर दिया गया है।
Jd News Vision