Breaking News

ट्रक की टक्कर से कार पलटी, दंपति समेत चार घायल

JD NEWS VISION….

लखनऊ:  : मोहनलालगंज। रायबरेली हाईवे पर फुलवरिया मोड़ के पास मंगलवार दोपहर कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार बेकाबू होकर दूसरी लेन में पलट गई। दंपति और उनके दो बच्चे कार में फंस गए।

हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दंपति और उनके बच्चों को राहगीरों की मदद से बाहर निकला और पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्रयागराज के सिलेक्शन निवासी सुबेक सिंह रिटायर्ड सूबेदार है। वह पत्नी संदीप कौर, 7 साल का बेटा फतेहवीर और ढाई साल की बेटी हरनाज कौर के साथ घर जा रहे थे।

रायबरेली हाइवे पर फुलरिया मोड़ के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवार सभी लोग उसी में फंस गये। यह देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और कार में फंसे लोगों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद वह लोग घर चले गए———मोहनलालगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायललखनऊ। मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के हरिकंशगढ़ी पुलिस चौकी के सामने बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब 11:20 बजे की है। दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी जोर की थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर टू भेजा गया। वहां डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी साजिद अली ने बताया कि दुर्घटना में एक अपाचे बाइक सवार तीन लोग सवार थे। और एक स्प्लेंडर बाइक में जिसमें एक व्यक्ति सवार था। घायलों के परिजनों को सचना कर दी गई है।——————-कदम का पेड़ बाइक सवार पर गिरा,गंभीरलखनऊ। आशियाना थानाक्षेत्र के सेक्टर जी में बुधवार शाम एक कदम का पेड़ टूटकर बाइक सवार पर जा गिरा। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों ने घायल बाइक सवार को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है।अमीनाबाद के बतासे वाली गली निवासी मो.इमरान (40) आशियाना के सेक्टर जी बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक सड़क किनारे लगा एक कदम का पेड़ टूटकर बाइक सवार के उपर जा गिरा। जिससे वह घायल हो गए। हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने राहगीरों की मदद से बाइक सवार को पेड़ के नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *