Breaking News

एक्सयूबी व बुलेट में टक्कर से ससुर व दामाद की मौत …बेटी गंभीर…

जेडी न्यूज़ विज़न…

दोनों गाड़िया थीं तेज रफ्तार , उल्टी दिशा से आ रही थी एक्सयूबी, किसान पथ पर हुआ हादसा…

लखनऊ: : सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में बुधवार की दोपहर किसान पथ पर एक तेज रफ्तार एक्सयूबी व बुलेट बाइक में जोर दार टक्कर हो गई, जिसमे बुलेट सवार ससुर व दामाद की मौत हो गई, तथा बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद एक्सयूबी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीण व पुलिस पहुंची तो दोनो के बीच कहा सुनी होने लगी। ग्रामीण एक्सयूबी चालक की गिरफ्तारी की मांग के साथ रोड जाम कर धरना प्रदर्शन करने लगे। इस बीच करीब दो घंटे तक किसान पथ का आवागमन बाधित रहा। भीड़ को अनियंत्रित व पथराव को देखते हुए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। मौके पर उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही घायल बबली को इलाज के लिए ट्रामा 2 भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुन्नी लाल (60) अपनी बेटी बबली उर्फ सीमा (35) व दामाद सुशील कुमार (40) मूल निवासी लदई का पुरवा थाना लोनी कटरा के अपने गांव गोपाल खेडा थाना मोहनलालगंज में साथ रहते थे। वह गुरुवार की दोपहर किसी काम से गोसाईंगंज के सुरिया मऊ गांव जा रहे थे। तभी किसान पथ पर सुनील पत्नी व ससुर को बुलेट बाइक से गोसाईंगंज के सुरिया मऊ जा रहे थे तभी सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके के बुद्धुखेड़ा गांव के पास बुलेट बाइक रेंज रफ्तार में सामने से उल्टी दिशा से आ रही एक्सयूबी तेज रफ्तार कार से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही बुलेट चला रहे सुशील व ससुर मुन्नीलाल की मौत हो गई। दुर्घटना में बबली उर्फ सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉक्टरों की माने तो बबली की हालत चिंता जनक बनी हुई है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन व पथराव पुलिस ने फटकारी लाठियां….

घटना की जानकारी होने के बाद घटना स्थल पर भारी मात्रा में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने उल्टी दिशा से एक्सयूबी का देख चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र हो गए। किसान पथ को जाम कर प्रदर्शन करने लगे।पुलिस ने उन्हें समझाने का काम किया लेकिन वह नही माने। पुलिस ने जबरन हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। 2 घंटे तक प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया जब न माने तो अधूलिकारियो ने फोर्स ने साथ पीएसी भी बुला ली। मौके पर सुशान्त गोल्फ सिटी ले साथ पीजीआई मोहनलालगंज, पीजीई, गोसाईंगंज, से पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। पुलिस लाठी चार्ज के बाद भीड़ छियर विथर हो सकी। करीब तीन घंटे तक चले बवाल के दौरान लोग सहमत हुए।

About admin

Check Also

कौड़ीराम-गोरखपुर रूट पर बसों में अधिक किराया वसूलने का आरोप….

जेडी न्यूज़ विज़न… (सन्तोष कुमार गुप्ता) कौड़ीराम: :  उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *