Breaking News

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में कांपी धरती, घरों से बहर निकले लोग

जेडी न्यूज़ विज़न….

दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके दिल्ली-NCR, हरियाणा राजस्थानऔर पंजाब सहित कई प्रदेशों में महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है। भूकंप से दहशत दिल्ली-NCR में  महसूस किए गए भूकंप झटके…. जम्मू-कश्मीर में लगातार दो झटकों से लोग सहम उठे. दिल्ली-एनसीआर में भी लोग दफ्तरों और घरों से बाहर आ गए. हालांकि, अभी तक किसी भी क्षेत्र से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है….

दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों को हिला दिया.एक के बाद एक दो झटकों से जम्मू-कश्मीर के लोग सहम उठे. कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला है. नोएडा में दफ्तरों में काम करने वाले लोग भूकंप के झटकों की वजह से ऑफिस के बाहर आ गए. वहीं, रिहायशी इलाकों में भी लोग घरों के बाहर आ गए. हालांकि, अभी तक राजधानी समेत अन्य जगहों से इस भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

किस जोन में आती है दिल्ली

भारतीय मानक ब्यूरो ने भूकंप की तीव्रता और आवृत्ति के लिहाज से देश को 4 भूकंपीय क्षेत्रों में बांटा है, इसमें जोन II, जोन III, जोन IV, जोन V हैं.जोन II कम जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्रों में आता है. इस जोन में यूपी का प्रयागराज, महाराष्ट्र का औरंगाबाद, कर्नाटक का बेंगलुरु, बंगाल का दुर्गापुर, छत्तीसगढ़ का भिलाई, एमपी का भोपाल, आंध्र प्रदेश का हैदराबाद, राजस्थान का जयपुर शामिल हैं. जोन IV ज्यादा जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में है. यहां पर भूकंप की तीव्रता 6 से 6.9 तक हो सकती है. दिल्ली इसी जोन में है.

भूकंप से दहशत

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि भूकंप से कहीं जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र, तीव्रता 5.9 मापी गई

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में महसूस किए गए हैं।

(नोट खबर अपडेट की जा रही है)

About admin

Check Also

विधायक धरमलाल कौशिक के “बड़े भाई” के परलोक गमन पश्चात नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधायकगण निज निवास पहुंचकर शोक संवेदना किया व्यक्त …

जेडी न्यूज़ विज़न… बिलासपुर: : विधायक धरमलाल कौशिक के “बड़े भाई” के परलोक गमन पश्चात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *