JD NEWS VISION…
देश में प्री-मानसून रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है जिससे मौसम भी बदलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारि होगी बारिश…
उत्तरपश्चिम भारत
उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश, तो कई जगह हल्की बारिश होगी। कई जगह भारी बारिश, तो कई जगह हल्की बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 30-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
◙ पूर्वी और मध्य भारत
पूर्वी और मध्य भारत में भी प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है कि मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा चलने और धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है।
दक्षिण भारत
दक्षिण भारत में भी प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
◙ पश्चिम भारत
पश्चिम भारत में भी प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, कोंकण और गोवा में जोरदार बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
◙ उत्तरीपूर्व भारत
उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
Jd News Vision
