Breaking News

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल घोषित, आरसीबी और हैदराबाद में होगा ओपनिंग मैच

जेडी न्यूज़ विज़न….

नई दिल्ली: :  आईपीएल 2026 के की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। बीसीसीआई ने लीग के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल घोषित कर दिया है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

हालांकि 13 मार्च को यह साफ होगा कि बेंगलुरु में मुकाबले होंगे या नहीं। बंगाल के साथ ही तमिलनाडु, असम और केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं। उनके तारीखों की घोषणा के बाद आईपीएल के आगे का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

आईपीएल 2026 के पहले फेज में चार डबल हेडर होंगे….

आईपीएल 2026 का पहला फेज 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 20 मुकाबले होंगे। 29 मार्च को दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर से होगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 30 मार्च को अपना अभियान शुरू करेगी। उपविजेता पंजाब किंग्स का पहला मैच गुजरात टाइटंस से न्यू चडीगढ़ में एक अप्रैल को होगा। लीग का पहला फेज 12 अप्रैल तक होगा। इसमें चार डबल हेडर भी हैं।

आरसीबी के साथ पंजाब औक राजस्थान के दो होम ग्राउंड

इस सीजन में आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में पांच और रायपुर में दो होम मैच खेलेगी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के 6 मैच हो चुके हैं। आखिरी बार यहां 2016 में मुकाबला हुआ था। पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन होम मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार होम मैच खेलेगी।

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच वेन्यू समय (IST)
1 28 मार्च 2026 शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु 7:30 PM
2 29 मार्च 2026 रविवार मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई 7:30 PM
3 30 मार्च 2026 सोमवार राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी 7:30 PM
4 31 मार्च 2026 मंगलवार पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस मुल्लांपुर 7:30 PM
5 1 अप्रैल 2026 बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ 7:30 PM
6 2 अप्रैल 2026 गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता 7:30 PM
7 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई 7:30 PM
8 4 अप्रैल 2026 शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली 3:30 PM
9 4 अप्रैल 2026 शनिवार गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद 7:30 PM
10 5 अप्रैल 2026 रविवार सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद 3:30 PM
11 5 अप्रैल 2026 रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु 7:30 PM
12 6 अप्रैल 2026 सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता 7:30 PM
13 7 अप्रैल 2026 मंगलवार राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी 7:30 PM
14 8 अप्रैल 2026 बुधवार दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस दिल्ली 7:30 PM
15 9 अप्रैल 2026 गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता 7:30 PM
16 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी 7:30 PM
17 11 अप्रैल 2026 शनिवार पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर 3:30 PM
18 11 अप्रैल 2026 शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई 7:30 PM
19 12 अप्रैल 2026 रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस लखनऊ 3:30 PM
20 12 अप्रैल 2026 रविवार मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई 7:30 PM

About admin

Check Also

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद लखनऊ में ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरा जन सैलाब….

जेडी न्यूज़ विज़न…. ०जश्न में डूबे लोग… लखनऊ: : भारत ने लगातार दूसरी बार आईसीसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *