जेडी न्यूज विजन…
गोंडा… हरीश गुप्ता..
गोंडा : राजेंद्र नगर निवासी श्रद्धा कसौधन ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 88% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है। श्रद्धा की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

इस अवसर पर घर में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। श्रद्धा की इस उपलब्धि पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है।
Jd News Vision