Breaking News

बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित…

जेडी न्यूज विजन….
बिलासपुर : : 17.04 : :  बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
▪️ राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं बीट स्टाफ हुए शामिल
▪️ अपराध नियंत्रण एवं पुलिस की दृश्यता बढ़ाने पर विशेष जोर
जिला बिलासपुर अंतर्गत शहर थाना क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण एवं आंतरिक क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से एक सुदृढ़ बीट प्रणाली लागू की गई है। इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों, बीट प्रभारियों एवं बीट कर्मचारियों की एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 60 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट प्रणाली के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी देते हुए निर्देशित किया गया कि बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधि—जैसे आपराधिक, सामाजिक, साम्प्रदायिक, राजनीतिक, छात्र एवं श्रमिक गतिविधियों—पर सतत निगरानी रखें। साथ ही क्षेत्र के निवासियों एवं नए आगंतुकों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

बीट ड्यूटी के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया:
पुलिस रेगुलेशन के अनुसार व्यवस्थित कार्यप्रणाली अपनाना
ग्रामों में समय-समय पर शिविर आयोजित कर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना
आमजन को साइबर फ्रॉड एवं नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करना
लंबित समंस/वारंट की तामील एवं स्थाई वारंटियों की तलाश
अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही
गुंडा/बदमाश एवं निगरानीशुदा आरोपियों की नियमित चेकिंग
चोरी के आरोपियों की पतासाजी हेतु सक्रिय प्रयास
ग्राम एवं मोहल्लों में बैठक आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान
बैठक के दौरान बीट अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों आरक्षक दुर्गेश प्रजापति, सोनू पाल ,विवेक राय, संजू जांगड़े, नितेश सिंह ,सत्य कुमार पाटले ,मनीष वाल्मीकि, शिव कुर्रे, पवन बंजारे ,सज्जू अली राहुल जगत ,रंजीत खरे, देवेंद्र शर्मा ,बोधुराम कुम्हार ,विकास यादव ,मिथलेश साहू ,विनोद शास्त्री, प्रधानआरक्षक नवीन कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
तथा सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

About admin

Check Also

रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गॉजा को किया जप्त…

जेडी न्यूज़ विज़न…. बिलासपुर: : रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *