जेडी न्यूज़ विज़न….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : गोसाई गंज के ग्राम बेगारिया निवासी कुलदीप रावत पुत्र अवध राम रावत ने आत्म हत्या कर ली जिसकी उम्र लगभग 35 बर्ष थी चोरी के संदिग्ध आरोप में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा इतनी प्रताड़ना दी की कुलदीप रावत ने आत्म हत्या कर ली सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने कुलदीप रावत को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित ही नहीं किया बल्कि उसकी पत्नी को चार दिनो और माता को दो दिन तक और भाई को पांच दिनो तक अवैध रूप से चौकी मे बन्द रखा पुलिस की इस अमानवीय प्रताड़ना की आत्मग्लानि से कुलदीप रावत ने आत्मघाती कदम उठाया आज पोस्ट मार्टम होने के बाद कुलदीप के परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने मना कर दिया उनका कहना था की जब तक उन दोषी पुलिसकर्मियों जिन्होंने परिवार के लोगो को अवैध तरह से इतने दिनों तक चौकी में बन्द रखा उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा लेकिन गोसाई गंज पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर अपनी देखरेख में अंतिम संस्कार करवाया
Jd News Vision