Breaking News

चार दिन से घायल बछड़ा मैदान में तड़पता रहा, एसडीएम के हस्तक्षेप पर शुरू हुआ उपचार

जेडी न्यूज विजन…

(सन्तोष कुमार गुप्ता)
कौड़ीराम : : सर्वोदय डिग्री कॉलेज कौड़ीराम के मैदान में सड़क हादसे में घायल एक गौवंशीय बछड़ा बीते चार दिनों तक खुले आसमान और कड़ाके की धूप में तड़प रहा है। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को उसका इलाज शुरू हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार किसी तेज रफ्तार बड़े वाहन की टक्कर से बछड़े के पैरों में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे वह दर्द और असहनीय पीड़ा में पड़ा रहा। कई बार सूचना देने के बावजूद ग्राम प्रधान और पशुपालन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई।
इस बीच कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले गौ सेवक देवेंद्र तिवारी ने पहल करते हुए मामले की जानकारी एसडीएम बांसगांव प्रदीप कुमार सिंह को दी। एसडीएम के निर्देश के बाद पशु चिकित्सालय की टीम सक्रिय हुई और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल बछड़े का विधिवत उपचार शुरू कराया गया।
देवेंद्र तिवारी ने शनिवार को स्थानीय युवकों की मदद से बछड़े का प्राथमिक उपचार भी कराया। इसके अलावा उन्होंने बछड़े को गौशाला में सुरक्षित भेजने के लिए जिम्मेदारों को अवगत भी कराया था।

About admin

Check Also

इंडियन ऑयल ने बढ़ाया नेत्र सेवा का दायरा…

जेडी न्यूज विजन….. लखनऊ : : कल्याणम करोति, लखनऊ द्वारा संचालित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *