Jd news Vision…
(अरुण कुमार राव)
हाईकोर्ट में विमेन एडवोकेट एसोसिएशन का हुआ गठन…
नवगठित एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित….
प्रयागराज : : उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में शुक्रवार को “विमेन एडवोकेट एसोसिएशन” का गठन किया गया। नवगठित एसोसिएशन की अध्यक्ष अधिवक्ता मंजू सिंह और महासचिव अधिवक्ता अर्चना तिवारी को नामित किया गया है। इसी प्रकार स्नेहलता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरिता मिश्रा उपाध्यक्ष, अन्नपूर्णा देवी कोषाध्यक्ष, पुष्पा जोशी संयुक्त सचिव तथा
ओम प्रभा गुप्ता, अंजली सिंह, शिवानी राव, संस्कृत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। चुनाव अधिकारी के रूप में अधिवक्ता प्रीति सिंह रहीं।
इसी के साथ नवगठित एसोसिएशन की नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह ई फाइलिंग लेडीज चेम्बर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर उत्तरी से भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश शर्मा रहे। अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं के सशक्तिकरण एवं एकता के लिए इस एसोसिएशन का गठन किया गया है। मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि यह संगठन महिला अधिवक्ताओं को एक नई दिशा प्रदान करेगा। राकेश पाण्डे ने कहा कि इस प्रकार का मंच अधिवक्ताओं के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करेगा। अखिलेश शर्मा ने कहा कि संगठन महिला अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करेगा।
कार्यक्रम में संयुक्त सचिव प्रेस आर डी पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष हरबंश सिंह, प्रशांत सिंह, अशोक दुबे, ममता सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह का संचालन नीलम पांडेय ने किया।
Jd News Vision