Breaking News

मार्ग दुर्घटना में घायल साइकिल मिस्त्री की इलाज के दौरान मृत्यु…

जेडी न्यूज़ विज़न…

(सन्तोष कुमार गुप्ता)

गोरखपुर: : गजपुर बाजार : गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर-कौड़ीराम मार्ग पर कर्बला चौराहे के निकट मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल साइकिल मिस्त्री का रविवार भोर में मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
गजपुर निवासी साइकिल मिस्त्री जयश्री पुत्र चतुरी (60 वर्ष) एक मार्च की शाम को गजपुर-कौड़ीराम मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी बीच कौड़ीराम की ओर से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिसमें जयश्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़ भाग गया। बाइक पुलिस के कब्जे में है। जयश्री को मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार भोर में मृत्यु हो गई। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जिनमें दो पुत्रों व एक पुत्री की शादी हो चुकी है।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *