जेडी न्यूज विजन….
12.05.2026 को प्रार्थी अमन चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी बापू नगर मरहीं माता मंदिर तोरवा के पास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि रात्रि करीब 10 बजे आरोपी प्रियांशु बक्सेल पिता विश्वास बक्सेल उम्र 25 वर्ष निवासी न्यू लोको पायलट कॉलोनी नया पारा सिरगिट्टी द्वारा शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर मना करने से प्रार्थी पर नुकीली वस्तु से हमला कर मारपीट की गई एवं आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना तारबाहर, थाना सिरगिट्टी एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु देर रात्रि संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान गिरने से उसके पैर एवं घुटने में थोड़ी गंभीर चोट आई, जिससे आरोपी चल नहीं पा रहा था। संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उठाकर व्हीलचेयर की सहायता से अस्पताल ले जाकर मेडिकल मुलाहिजा कराया गया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त आरोपी द्वारा इसके पूर्व थाना तारबाहर क्षेत्र में प्रार्थी शेख समीर पिता शेख रज्जाक निवासी तारबाहर पर खुदीराम बोस चौक के आगे मसीह टेंट हाउस के पास नुकीली वस्तु से हमला कर फरार होने की घटना कारित की गई थी। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अपने जीजा के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिस पर थाना तारबाहर एवं थाना सिरगिट्टी में पृथक प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध सख्त एवं लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Jd News Vision