Breaking News

अवैध शराब कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार…

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर (छ.ग.) : : अवैध शराब कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार…

*वीडियो क्लिप प्राप्त होने पर थाना कोटा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*01 आरोपी गिरफ्तार, 56 पाव देशी प्लेन कुल मात्रा 10 लीटर 80 एमएल शराब जप्त कीमती ₹4480/-*

बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में शराब जप्त की है।

दिनांक 12.05.2026 को वीडियो क्लिप प्राप्त होने पर ग्राम पडावपारा स्थित संतोषी मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने संबंधी वीडियो वायरल हुआ था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोटा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पडावपारा, संतोषी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना स्टाफ एवं गवाहों के साथ तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति — *शांति लाल जाधव, पिता मांगी लाल जाधव, उम्र 40 वर्ष, निवासी पडावपारा संतोषी मंदिर के पास, थाना कोटा जिला बिलासपुर* मिला, पूछताछ पर अपने कब्जे से एक मटमैले सफेद रंग के थैले में रखी देशी प्लेन शराब की 180 एमएल क्षमता वाली कुल 56 शीशियां पेश करने पर बरामद की गईं।बरामद शराब की कुल मात्रा 10 लीटर 80 एमएल तथा अनुमानित कीमत ₹4480/- पाई गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त ₹300/- नगद राशि भी जप्त की गई।

आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पाए जाने पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को आज दिनांक 12.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

About admin

Check Also

पंजाब से छत्तीसगढ में नशीली पदार्थ हेरोईन की तस्करो पर बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही

जेडी न्यूज विजन…. थाना -तोरवा जिला- बिलासपुर (छ.ग.) : :  पंजाब से छत्तीसगढ में नशीली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *