Breaking News

महिलाओं के लिए “महिला वंदन योजना” की व्यापक व प्रभावी योजना शुरू कराने की मांग

जेडी न्यूज़ विज़न…

 

सन्तोष कुमार गुप्ता..

गजपुर, कौड़ीराम, गोरखपुर: :  विकासवादी इंडियन पार्टी महामोर्चा (VIP महामोर्चा) के संयोजक एवं जनता सहारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी ने महिला वंदन योजना हेतु प्रारम्भिक फाउंडेशन तैयार करने एवं महिला वंदन की सार्वभौमिकता की अवधारणा को सामाजिक समानता के लिए आवश्यक बताते हुए महिलाओं के लिए “महिला वंदन योजना” की व्यापक व प्रभावी योजना शुरू कराने की मांग की है।
उन्होंने ने मातृ शक्ति वंदना की वकालत करते हुए कहा है कि महिलाओं का सम्मान एवं सामूहिक विकास हेतु जनसंख्यानुपात में महिलाओं की सर्वत्र भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करने का उपयुक्त समय आ चुका है अब इसे मूर्त रूप देने में विलम्ब नहीं करना चाहिए।
श्री त्रिपाठी अपने गृह जनपद गोरखपुर के 2 दिवसीय दौरे पर आये थे और कौड़ीराम प्रेस क्लब एवं गजपुर बाजार में पत्रकारों संबोधित करते हुए कहा कि नारी वंदन समय की मांग के साथ सामाजिक समानता एवं सम्मान बहाली समय की आवश्यकता है।
उन्होंने महिला वंदन की कड़ी में राशन कार्ड पर आश्रित गरीब व मध्यम वर्ग की बालिकाओं का विवाह सरकारी खर्च पर किए जाने की पुरजोर मांग करते हुए कहा महिला वंदन व महिला उत्थान समाज की बुनियादी नींव सुदृढ़ बन सके इसके लिए सरकारी खर्च पर विवाह व्यवस्थापन किया जाना चाहिए और केन्द्र व सरकार बालिकाओं के विवाह का सम्मान जनक व्यवस्था व विवाह खर्च सरकार द्वारा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल संसद व विधान सभाओं में चंद नुमाइंदे भेज देने से महिलाओं का समग्र विकास की कल्पना सदा अपूर्ण ही रहेगा। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड पर आश्रित समाज की बालिकाओं के विवाह का खर्च सरकार को वहन करना चाहिए और प्रोत्साहन हेतु सम्मान जनक धनराशि निर्गत करना चाहिए ताकि समाज व देश में महिला वंदन का नया अध्याय शुरू हो। श्री त्रिपाठी ने कहा कि गरीब व निर्धन वर्ग की बालिकाओं का विवाह लाचारी में होना एक अभिशाप है इस पर महती ध्यान आवश्यक है। उन्होंने हर निर्धन परिवार की बालिकाओं के विवाह के लिए सम्मान जनक राशि रू.8 लाख अनुदान देने की पुरजोर मांग किया है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश में शौचालय योजना के तहत बनाये गये शौचालयों की दुर्दशा पर अत्यंत विचारणीय है जिसमें ग्रामीणों क्षेत्रों, गांवों में जो शौचालय सरकार द्वारा बनाया गया है उसकी गुणवत्ता एवं क्षमता बेहद खराब, निंदनीय एवं दोषपूर्ण के साथ साथ बहुतायत सौचालयों के आस-पास पानी की व्यवस्था न होने के कारण या तो भंठ गये हैं या निष्प्रयोज्य व बेकार हो चुके हैं, ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार से मांग की गई है कि सभी शौचालयों को सरकारी व्यय पर पानी व पानी की टंकी दिया जाय तथा हैंड पाईप सहित पाईप लाईन से निर्बाध पानी की व्यवस्था किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि देश के 100 से अधिक राजनीतिक दलों ने वीआईपी महामोर्चा बनाया है जो सामाजिक विकास के लिए संकल्पित व अग्रसर है और अब कब करीब 240 बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने बताया महामोर्चा आगामी चुनावों में न सिर्फ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा बल्कि सत्ता के लिए अहम साबित होगा।

About admin

Check Also

अब मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर सडको पर घूमने वालों की खैर नहीं…

जेडी न्यूज विजन…. सुरेन्द्र कुमार वर्मा…. लखनऊ मे अब मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर सडको पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *