Breaking News

हृदय रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं डॉ. क्षितिज प्रसाद

जेडी न्यूज़ विज़न…

गोंडा हरीश गुप्ता

गोंडा : : जनपद में हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि प्रसिद्ध डीएम कार्डियोलॉजिस्ट Dr. Kshitij Prasad अब प्रत्येक रविवार को Dr. R.B. Rao Memorial Hospital में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके आने से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है।
डॉ. क्षितिज प्रसाद अपने कुशल उपचार और सटीक परामर्श के लिए जाने जाते हैं। अब तक उन्होंने अनेक हृदय रोगियों का सफल इलाज कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य किया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों का कहना है कि डॉक्टर का व्यवहार बेहद सरल और सहानुभूतिपूर्ण है, जिससे मरीजों को मानसिक संतोष भी मिलता है। हर रविवार को बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचकर उनका परामर्श लेते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. प्रसाद की उपलब्धता से गोंडा और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
मरीजों और उनके परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

About admin

Check Also

इस भीषण गर्मी में नवीन मण्डी समिति तुलसीपुर में पानी का टोटा, मजदूर वा आमजन बेहाल

जेडी न्यूज़ विज़न…. रिपोर्ट :-जय सिंह ‌‌…. बलरामपुर 21 अप्रैल : : तुलसीपुर के नवीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *