Breaking News

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणक व सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण…

JD NEWS VISION….

संतोष कुमार गुप्ता…..

मकान सूचीकरण के प्रथम चरण को समयबद्ध व त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश

कौड़ीराम, गोरखपुर: : भारत की जनगणना 2027 के तहत तैयारियों को गति देते हुए तहसील बांसगांव क्षेत्र के कौड़ीराम स्थित सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने जनगणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए कहा कि यह देश की योजनाओं और नीतियों के निर्धारण की आधारशिला है। उन्होंने सभी प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर घर-घर जाकर सटीक, सत्यापित एवं त्रुटिरहित आंकड़े संकलित करें। उन्होंने पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया।

तहसीलदार/चार्ज अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” को सफलतापूर्वक संपन्न कराना है। उन्होंने प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, डेटा संग्रहण एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

नायब तहसीलदार जिवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही देश की विकास योजनाओं का आधार बनते हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पंचायत बांसगांव के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज, कानूनगो रमाशंकर यादव, लेखपाल मुकेश कुमार सहित तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने प्रशिक्षण में भाग लेकर अपने दायित्वों को समझा और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

अब मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर सडको पर घूमने वालों की खैर नहीं…

जेडी न्यूज विजन…. सुरेन्द्र कुमार वर्मा…. लखनऊ मे अब मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर सडको पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *