Breaking News

श्री मेंहदीपुर बालाजी भगवतीगंज का आठवां वर्ष महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई….

जेडी न्यूज विजन….

श्री बालाजी परिवार भगवतीगंज के तत्वावधान में श्री मेंहदीपुर बालाजी भगवतीगंज का आठवां वर्ष महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई।बालाजी परिवार की ओर से राम-लक्ष्मण,सीता व हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राम दरबार की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए।

बलरामपुर के भगवतीगंज नगर मे बालाजी परिवार के तत्वावधान में श्री मेंहदीपुर बालाजी का आठवां वर्ष महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई चन्द्र प्रकाश राइस मिल से प्रारम्भ होकर भगवतीगंज के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन:राइस मिल पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुई यात्रा में 301 निशान लेकर महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालुगण खूब थिरके विशाल भंडारा भी किया गया जिसके मुख्य अतिथि गेल्हापुर उदासीन संगत आश्रम महंत बृजानंद महाराज,व विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमेन,पंडित जय नारायण पुजारी,संजय मिश्रा सभासद प्रतिनिधि,सोनू गुप्ता सभासद, चंद्र प्रकाश अग्रवाल,सूरज अग्रवाल,रविंद्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर,सोनू गुप्ता कमेटी के अध्यक्ष,अनूप गुप्ता गोलू आदि लोगों ने बालाजी महराज की विधिवत पूजन अर्चन के बाद महाआरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया शोभा यात्रा चन्द्रप्रकाश राइस मिल परिसर से प्रारम्भ होकर भगवतीगंज चौराहा श्री रामजानकी मंदिर ठाकुरद्वारा हमीरवासिया सदन,गौशाला रोड सुआंव पुल,भगवतीगंज चौराहा से होते हुए राइस मिल आकर समाप्त हुई बालाजी परिवार की ओर से राम-लक्ष्मण,सीता व हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई थी ।

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राम दरबार की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए,भगवती के नगर में कई जगह लोगों ने मीठा पानी कोल्ड ड्रिंक भक्त लोगों को वितरित किया,बालाजी परिवार के सोनू कसौंधन व अनूप गुप्ता कमलापुरी गोलू ने बताया कि श्री मेंहदीपुर बालाजी महराज का आठवां वर्ष महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है,रविवार को 301 निशान शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें 30 मार्च को अखंड रामायण पाठ,31 मार्च को विशाल भंडारा प्रसाद व जागरण शाम 7:00 बजे से बाहर से आए हुए कलाकार भजन गायिका खुशी खुशबू जयपुर,भजन गायक पंकज निगम गोंडा,रमन गुप्ता बहराइच,व कई भजन गायक बालाजी के भजनों पर व राजा छलिया झांकी ग्रुप गोंडा द्वारा प्रस्तुति की जाएगी इसी के साथ ही विशाल भंडारे का प्रभु की इच्छा तक आयोजन किया गया है शोभा यात्रा कार्यक्रम में श्री बालाजी परिवार भगवतीगंज बलरामपुर के चंद्र प्रकाश अग्रवाल,शरद गुप्ता,तारा चंद्र अग्रवाल,प्रमोद चौधरी, प्रमोद गुप्ता,सोनू गुप्ता सभासद, सुनील कुमार गुप्ता,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर,शिवम गुप्ता शान,लक्की कमलापुरी, मनोज अग्रवाल रविंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता,बद्री साहू,प्रशांत गुप्ता,राज कुमार गुप्ता,रोहित गुप्ता,सुंदर बाबू सिंह,अमरीश शुक्ल,राजेश विश्वकर्मा अंकित शर्मा,गौरव मिश्रा व मीरा सिंह, गुड़िया गुप्ता,विजय लक्ष्मी मधु गुप्ता,मीना सोनकर व श्री बालाजी परिवार के सदस्यगण व तमाम भक्त कई हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132वी संस्करण को कार्यकताओं ने सुना….

जेडी न्यूज़ विज़न…. सन्तोष कुमार गुप्ता…. कौड़ीराम: :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *