Jd news Vision….
पिठापुरम: : श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठाधपति डॉ. उमर अली शाह ने कहा कि मानव द्वारा किया गया हर अच्छा काम आध्यात्मिक होता है ।
शुक्रवार की सुबह स्थानीय श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ, पिठापुरम के वैशाख पूर्णिमा ज्ञान महासभा का वे ज्योति प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन कर रहे थे।इस अवसर पर पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह ने अनुग्रह भाषण देते हुए लोगों से ज्ञान और योग के माध्यम से मानसिक स्थिरता और एकात्मकता प्राप्त करने और मानवता के मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीठ की महिलाएं समय का सदुपयोग कर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण करें। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा देने वाले माता, पिता, गुरु और आध्यात्मिक गुरु को अंतिम सांस तक नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यात्म के माध्यम से मानसिक विसंगतियां को दूर कर मानसिक विकास किया जा सकता है।

इसअवसर पर पिठापुरम क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के परियोजना निदेशक डॉ. एन.वी. शिवराम प्रसाद, नगर आयुक्त श्री कनक राव, नाबार्ड डी.डी.एम. डॉ. सोमू नायडू, बी.सी.एन.एल. मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान महाप्रबंधक श्री पालीवेला राजू, कोनसीमा सीवीड कंपनी के प्रमुख डॉ. रामा राजू और प्रसिद्ध महिला उद्योगपति श्रीमती यल्ला पद्मलता ने बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लिया और भाषण दिया। उमर अलीशा ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने धान के गुच्छे वितरित किए। मालिरेड्डी वीरा शिवा की मदद से, काकीनाडा प्रजा विद्यालय के प्रशासनिक भवन को 300 कॉपी सुलेख पस्तिकाएं ,60 फर्नीचर और 16 सीलिंग पंखे भेंट किए गए। दशकों से सेवा कर रही श्रीमती पोलीमेरु गंगम्मा, श्रीमती उप्पलुरी नूकरत्नम और श्री मोहम्मद गौस मोहिद्दीन को स्वामी ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर 45 लोगों को पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह ने महामंत्र की शिक्षा दी। नगर आयुक्त श्री कनका राव ने स्वामी के अमृत हस्तों से स्वच्छ सर्वेक्षण ऐप का उद्घाटन किया और सभी को पर्यावरण की स्वच्छता के लिए इस ऐप की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। पिठापुरम क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के परियोजना निदेशक डॉ. एन.वी. शिवराम प्रसाद ने विश्व शांति के लिए पीठ की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अच्छा होता है तो समाज भी अच्छा होता है। नाबार्ड डी.डी.एम. डॉ. सोमू नायडू ने कहा कि पीठम की हजारों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नाबार्ड के माध्यम से सब्सिडी के साथ बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा और महिला रोजगार के लिए कई कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। महिला उद्यमी श्रीमती यल्ला पद्मलता ने कहा कि पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह की सेवाएँ सराहनीय हैं।
कोनासीमा सी विड्ज़ कंपनी के प्रमुख राम राजु ने कहा कि महिलाओं के रसोई गैस के विकल्प के रूप में जैव गैस का उपयोग किया जा सकता है । पीठम के सयोजक श्री पेरूरी सुरीबाबु, केंद्रीय समिति के सदस्यों श्री एवीवी सत्यनारायण, श्रीमती के. स्वर्ण लता, श्रीमती पेरूरी कोमली, डॉ पिंगली आनंद कुमार, श्रीमती सूर्यलता और दूसरों ने भाग लिया। सभा के प्रारंभ में श्री येरमशेट्टी उमा महेश्वररव ने वैशाख पूर्णिमा की विशिष्टता से अवगत कराया।
Jd News Vision