जेडी न्यूज़ विज़न….
(अरुण कुमार राव)
पथदेवा/देवरिया राधे कृष्णा जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के कल्याण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “निर्धन सम्मान निधि–2026 सा मच्छरदानी वितरण किया गया किया गया है। इस योजना के अंतर्गत निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता अब मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके.
ट्रस्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष अखिलेश सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि हर 6 माह ₹1000 व जरूरत अनुसार सप्रेम भेंट 3 वर्षों तक मिलता रहेगा इसमें आवेदन हेतु फार्म उपलब्ध है जो निशुल्क है
योजना के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष जी ने बताया प्रत्येक पंजीकृत सदस्य को प्रत्येक दिव्यांगजनों को विशेष सहयोग देने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना सुगमता से कर सकें ट्रस्ट द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सदस्यों को विवाह एवं चिकित्सकीय आवश्यकताओं के समय आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा इसके साथ ही, समय-समय पर सदस्यों को निःशुल्क धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे उनके सामाजिक एवं आध्यात्मिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए.

ट्रस्ट द्वारा आज पथरदेवा नगर पंचायत , मालसी खास,बंजरिया एवं मलघोट बिरैचा मे 250 जरुरत मंद को निर्धन सम्मान राशि व मच्छरदानी का वितरण किया गया इसी तरह प्रत्येक महीने कार्यक्रम का आयोजन होते रहेंगे और अन्य गावों मे भी ट्रस्ट की इस योजना लाभ पहुंचाया जाएगा ताकि ट्रस्ट की इस पहल से समाज के निर्धन वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी व आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है.
अखिलेश सिंह कुशवाहा जो अध्यक्ष है राधे कृष्ण जन कल्याण ट्रस्ट उन्होंने कहा कि जो भी लाभ ट्रस्ट तरफ से मिल रहे हैं इसमें किसी भी तरह का राजनीति व चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि जनहित मे निस्वार्थ काम किया जा रहा है ताकि ट्रस्ट की योजना हर जरूरतमंद के पास पहुंचाई जा सके. निर्धन सम्मान निधि व मच्छरदानी का लाभ मिल सके आज मलसी खास, बंजरिया व शेखपूरा व मालघोंट बिरैचा मे रेखा यादव, नसरीन, उमाकांति, प्रतिभा, विनोद, नसुरीद्दीन, कमलवाती, अंजू, रिंकू,नगीना, रीना,वीरेंद्र,सजरा इत्यादि लोगो को चेक व मछरदानी दिया गया.
आज के कार्यक्रम आयोजन में मुख्य रूप से धीरेंद्र सिंह, सुमंत प्रजापति रामनिवास सिंह, संतोष सिंह, चेतन तिवारी, अतुल शुक्ला, सत्यम अंकित राव, राजेश यादव इत्यादि
Jd News Vision