JD NEWS VISION….
प्रदर्शनी ‘मास्करेड ऑफ आर्ट’ को देखने पहुंचे दर्शक…
लखनऊ: :सुशान्त गोल्फ सिटी स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल परिसर में बुधवार को कल्पना और रचनात्मकता के रंगों से सजा छात्र छात्राओं की कला प्रतिभा का आयोजित प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखा। विद्यालय की वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘मास्करेड ऑफ आर्ट’ अब आम जनता के लिए खुल गई है। 24 मार्च से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में शहर भर से अभिभावकों, विद्यार्थियों और कला प्रेमी सराहना कर रहे है।
प्रदर्शनी में कला की विभिन्न शैलियों का सुंदर संगम देखने को मिला। इसमें बारीकी से बनाए गए कथकली मास्क, जनजातीय कला से प्रेरित कृतियाँ, और आधुनिक पाश्चात्य डिज़ाइन शामिल हैं, जो पहचान और संस्कृति के विषयों को दर्शाते हैं।

दर्शक वारली कला की सादगी, प्राकृतिक दृश्यों की शांति, अमूर्त चित्रों की गहराई और भावनात्मक पोर्ट्रेट्स की अभिव्यक्ति का इस प्रदर्शनी का एक मुख्य आकर्षण रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम कोचित्ती ने कहा: “जयपुरिया में हम मानते हैं कि शिक्षा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। यह प्रदर्शनी हमारे विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संस्कृति के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यहाँ की हर कलाकृति प्रतिभा के साथ-साथ अभिव्यक्ति के साहस और अलग सोच को भी दिखाती है।”
Jd News Vision