Breaking News

ट्रैवल कम्पनी संचालक सहित आठ पर नाबालिगों को बंधक बनाकर किया लूटपाट: अवैध वसूली का भी आरोप…

जेडी न्यूज़ विज़न….

० बीबीडी थाने में पीड़ित अवयस्क पुत्र के पिता ने करायी एफआईआर….

लखनऊ : : स्काईलेन ट्रैवल एजेन्सी के संचालक सहित अन्य पर नाबालिगों को जबरन बंधक बनाकर मारपीट कर धन उगाही और लूटपाट का मामला बीबीडी थाने में दर्ज हुआ है। आठ नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ कराई गयी इस एफआईआर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार कर कर लिया है। यह ट्रैवल एजेन्सी नाबालिगों को फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेन्स के आधार पर बिना ड्राइवर के कैब उपलब्ध कराने का काम करती थी। गाड़ी में कुछ छति हो जाने पर उनसे जबरन वसूली की जाती थी। पीड़ित की माने तो कई लोग इसका शिकार हो चुके हैं।
तिवारीपुर जानकीपुरम के रहने वाले विकास कुमार पाण्डेय ने बीबीडी थाने में स्काईलेन ट्रैवल एजेन्सी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि स्काईलेन ट्रैवल एजेन्सी संचालक रोहित सिंह व शनि सिंह नाबालिग बच्चों को स्कार्पियों सहित अन्य गाड़िया किराये पर देते थे। गाड़ी में कुछ नुकसान हो जाने पर नाबालिग के परिजनों से मोटी रकम वसूली जाती था। जो पैसा नहीं देता था उसके साथ मारपीट, फिरौती की धमकी दी जाती थी। यह धंधा लंबे समय से चल रहा था। आरोप है कि ट्रैवल संचालक शनिवार को दो स्कार्पियो गाड़ी से एमिटि विवि के पास से अभय और आकर्शित नामक दो नाबालिग का अपहरण कर लिया। कुछ देर बाद व इंदिरानगर सेक्टर 3 से संजय जानकीपुरम से स्पर्श नामक नाबालिग लकड़ों को जबरन उठाकर गोमतीनगर स्थित अपने दफ्तर ले गए। उनसे मारपीट की। कपड़े उतरवा लिये। कुछ देर बाद दो बच्चे उनके चंगुल से भागने में कामयाब हुए। आरोप यह भी है कि बीबीडी थाने की एसटीपी पुलिस चौकी ले जाकर नाबालिग बच्चों को मारापीटा गया। घटना की जानकारी होने पर तिवारीपुर जानकीपुरम के रहने वाले विकास कुमार पाण्डेय बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एफआईआर में रोहित, शिवम, सनी सिंह, प्रज्जवल सिंह, हिमांशु, अमित, सौरभ सिंह, रिषभ सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें तीन को बीबीडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *