Breaking News

अनाथोंनी माता खंभोलज में श्रद्धा के साथ मनाया गया” पाम संडे”…

जेडी न्यूज़ विज़न…

आनंद: (गुजरात): :  29 मार्च : :  राविवार को सुबह 8.15 बजे, आनंद जिले के खंभोलज में ईसाई समुदाय ने पाम संडे मनाया। जिसमें ईसाई समुदाय ने अलग-अलग जगहों पर ताड़ के पत्ते लेकर चर्च में प्रवेश किया और श्रद्धा के साथ प्रार्थना की। खंभोलज अनाथो की माता के चर्च में यह उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। 40 दिन के लेंट के मौसम में पवित्र रविवार के उत्सव के साथ प्रभु यीशु के प्रेम और शांति का संदेश फैलाया गया। पाम संडे का महत्व बताते हुए, धर्मगुरु फादर फ्रांसिस रेक्स ने प्रवचन में कहा कि – “यीशु का यरूशलेम में विजयी प्रवेश’ का मतलब है ‘पाम संडे’।

इस दिन, यीशु एक गधा पर बैठकर अपनी मृत्यु यात्रा पर निकले, लोगों ने हाथों में ताड़ की पत्तियां लेकर उनका राजा के रूप में स्वागत किया। इस मौके पर, खंभोलज पेरिस के धर्मगुरुओं ने पुराने चर्च से नए चर्च तक गीत गाते हुए हाथों में ताड़ की पत्तियां लेकर जुलूस निकाला। फादर फ्रांसिस रेक्स और फादर पीटर लोपिस, सिस्टर्स और बड़ी संख्या में धर्मसेवकोनेभाग लिया।
रिपोर्ट डॉ शैलेष वाणिया शैल खंभोलज साहित्य सेवा संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष आणन्द गुजरात…

About admin

Check Also

अखिल भारतीय नवरात्र काव्य गोष्ठी का वृहद आयोजन…..

JD NEWS VISION…… नवरात्रि के पावन भक्तिमय वातावरण में निष्कर्ष पब्लिकेशन व संस्थापिका डाॅ दिव्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *