Breaking News

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ ने गाँधीनगर गुजरात में फहराया परचम…

जेडी न्यूज़ विज़न….

खुर्जा  : बुलंदशहर ): :  नगर के निवासी डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ ने गाँधीनगर गुजरात में  परचम फहरा  दिया है। भारत माता अभिनन्दन संगठन एवं गांधीनगर साहित्य सेवा संगठन चेरी टेबल ट्रस्ट, गुजरात के संयुक्त तत्वावधान में होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में खुर्जा, बुलंदशहर ( उ. प्र.) के चर्चित,प्रख्यात कवि एवं आकाशवाणी दूरदर्शन के गीतकार डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ ने होली गीत की प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूँज उठा। संस्था के संस्थापक डॉ. पुरुषोत्तम दास एडवोकेट, ब्रांड एम्बेस्टर भारत सरकार, महाराष्ट्र डॉ. प्रशांत गायकबाड़ , अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. बीना पटेल,पदेश अध्यक्ष गुजरात डॉ. गुलाब चंद पटेल द्वारा डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ को ” *होली महोत्सव राष्ट्रीय अवार्ड – 2026*” से सम्मानित किया गया।

About admin

Check Also

ग्रेटर आगरा योजना में10 आवासीय टाउनशिप का किया गया शिलान्यास/लोकार्पण…

जेडी न्यूज विजन…. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम-रायपुर व रहनकलां आगरा एत्मादपुर विधानसभा… (ग्रेटर आगरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *