जेडी न्यूज़ विज़न….
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर “ग्राम बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत नगर के विशुनापुर वार्ड,बूथ संख्या 93 पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एंव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने महान राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा संविधान के शिल्पकार डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया,जिससे उनका मनोबल बढ़ा। साथ ही “घर-घर चलो अभियान” के माध्यम से जनसंपर्क कर आम जनता तक सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को पहुंचाने का कार्य भी किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी,नगर अध्यक्ष आनंद राज श्रीवास्तव,नगर उपाध्यक्ष अविनाश शुक्ला,शक्ति केंद्र संयोजक राजेश,नगर मंत्री मनोज यादव,बूथ अध्यक्ष दिनेश मिश्र,शक्ति केंद्र प्रमुख प्रथम,बूथ अध्यक्ष छिटाई लाल,बूथ अध्यक्ष सालिक चौहान,प्रहलाद गुप्ता,दिनेश,आकाश यादव,दीपमाला,मंगल कश्यप,रमेश पासवान,कन्हैया यादव एवं राकेश यादव जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।
नगर के समग्र विकास,स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में “ग्राम बस्ती चलो अभियान” को एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल बताया गया। यह अभियान न केवल संगठन को मजबूत कर रहा है,बल्कि आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित कर विकास की दिशा में सार्थक कदम भी बढ़ा रहा है।
Jd News Vision