जेडी न्यूज़ विज़न…
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : गोसाई गंज में एक ही भारत गैस नाम से एजेंसी है सरकारी दावों के अनुसार कही भी घरेलू गैस की कमी नहीं है लेकिन लखनऊ जनपद के विकास खंड गोसाईगंज में उपभोक्ताओं में गैस के लिए मारामारी मची हुई है । एजेंसी पर अब भी सैकड़ों लोग सुबह से शाम तक लाईन लगा कर खडे रहते हैं किसान गैस बुक करते है और गैस डीलिवर भी हो जाती है छूट का पैसा भी बैंक खाते में पहुंच जाते है लेकिन गैस नहीं मिलती दिन भर लाइन में लगे किसान से कहा जाता है कि सिलेंडर खत्म हो गये है अब कल आना जिन उपभोक्ताओं को दो दिन लाइन मे लग कर किसी तरह से गैस मिल भी गयी तो उससे होम डिलीवरी का पैसा लिया जाता है जबकि होम डिलीवरी नही की जाती यहां पर सत्तारूढ़ दल के लोगो के इशारों पर गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाता ।गोसाईगंज ब्लॉक कार्यालय परिसर में भी 3 अप्रैल 2026 को गैस सिलेंडरो वितरण का काम किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी यहां दो दिन गैस सिलेंडर वितरण का संपन्न हुआ था।
गैस सिलेंडर वितरण के मामले में मारामारी मची हुई है तो एजेंसी कार्यालय पर भी भीड़ देखी जा सकती है। वहां पर खड़े हुए लोगो से अलग अलग अलग तरह की बाते कही गई। कुछ लोगो में के वाई सी कराने की बात कही तो कुछ ने गैस बुकिंग कराने की बात कही।
एजेंसी मालिक विनोद प्रधान के अनुसार जिन लोगों ने के वाई सी नहीं करवाई है उन्हें सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है। उन्होंने यह कहा कि ब्लॉक प्रमुख द्वारा ब्लॉक कार्यालय में सिलेंडर वितरण करने की बात कही गई तो चेयर मैन कहने पर कस्बे गैस वितरण का कार्य किया गया।
कुछ स्थानीय लोगों की ओर से तंज करते हुए कहा जाता है अब गैस वितरण का कार्य खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी में आ गया है। इस लिए उनके ही कार्यालय में सिलेंडर वितरण का काम किया गया।
Jd News Vision