Breaking News

अवैध रूप से चाकू रखने वाला आरोपी तारबाहर पुलिस की गिरफ्त में….

जेडी न्यूज विजन….

बिलासपुर : : अवैध रूप से चाकू रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*
*आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू किया गया जप्त।*
*आरोपी के विरूद्ध किया गया आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही।*
*थाना तारबाहर पुलिस की कार्यवाही।*
*नाम आरोपी- 1.अनिकेश साहू पिता धनीराम साहू उम्र 24 साल सा. डीपूपारा थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.*
विवरण – पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर उन पर नजर रखने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन में निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर पेट्रोलिंग डियूटी पर रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि डीपूपारा तालाब के किनारे में एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू लेकर लहराते हुये लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर तत्काल मौके पर घेराबंदी कर आरोपी अनिकेश साहू को पकडकर उसके कब्जें सें एक नग धारदार चाकू मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत, प्रआर जय सिंह ध्रर्वे, आर. राजेश श्रीवास, नुरूल कादिर का सराहनीय योगदान रहा।

About admin

Check Also

चकरभाठा में पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार

जेडी न्यूज़ विज़न… बिलासपुर : : – 12. मई : : वार्ड नंबर 09 चकरभाठा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *