जेडी न्यूज विजन….
(सन्तोष कुमार गुप्ता)
गोरखपुर : : बांसगांव क्षेत्र के कौड़ीराम उप नगर निवासी मेधावी छात्रा वैष्णवी राज यादव को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर सम्मानित किया गया। पूर्वांचल हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा वैष्णवी ने हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड में 93.8% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शनिवार को कौड़ीराम विकास मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष अजय पांडेय एवं संरक्षक जेपी गुप्ता ने वैष्णवी को फूल माला एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताया गया कि वैष्णवी राज यादव, विकास मंच के संयुक्त सचिव विनोद यादव की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मंच के सचिव उमाशंकर राय,उपाध्यक्ष एडवोकेट अवधेश यादव,शिक्षक नेता बीरेंद्र दुबे,मीडिया प्रभारी आलोक दुबे,कन्हैया गुप्ता,अभिमन्यु राय,धर्मचंद जयसवाल,मनोज विश्वकर्मा,गौतम राय,कृपाशंकर राय, कृष्णकुमार जयसवाल, रबी जयसवाल, सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Jd News Vision