Breaking News

चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर तेज धमाका…जांच में जुटी पुलिस; शहर में अलर्ट जारी…

 जेडी न्यूज़ विज़न….

चंडीगढ़: : पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है. बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ. धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं. यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है. भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है. वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं. इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है।

वहीं, अब इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है. इस दौरान धमाके की भी आवाज सुनाई देती है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो BJP ऑफिस पर हमले का है।

इसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हुई है, जिसमें इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है. हालांकि, न्यूज24 इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई है. भारतीय सेना और NIA की टीम भी मौके पर है. बम व डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है. टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की।

About admin

Check Also

तमिल प्रोड्यूसर के राजन ने नदी में कूदकर दी जान, 85 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा…

JD NEWS VISION…. तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे साउथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *