Breaking News

अवैध शराब के ऊपर थाना चकरभाठा पुलिस का प्रहार…

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) : : अवैध शराब के ऊपर थाना चकरभाठा पुलिस का प्रहार…

आरोपिया के कब्जे से 36 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 7200 /- रु जप्त…

विवरणके अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सर के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना चकरभाठा पुलिस को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 14/04/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सरिता वर्मा नामक महिला ग्राम सेवार स्थित अपने घर के बाड़ी में अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित अवैध कच्ची महुआ शराब रखी हैं , बिक्री कर रही हैं प्राप्त सूचना पुष्टि व अग्रिम कार्यवाही करने पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपिया सरिता वर्मा के बाड़ी से एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में 12 नग सफेद पारदर्शी पन्नी में भरा प्रत्येक में 03-03 लीटर भरा कुल 36 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताने पर बरामद शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपिया सरिता वर्मा का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया।

चकरभाठा पुलिस की जनअपील

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

About admin

Check Also

होम्योपैथी शरीर की प्राकृतिक निदान शक्ति को बढ़ाती है– आंध्र के  गवर्नर एस. अब्दुल नज़ीर… 

जेडी न्यूज विजन….. ताडेपल्लीगुडेम /पिठापुरम : :  होलिस्टिक हेल्थकेयर की एक बड़ी पहचान देते हुए, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *