Breaking News

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत….

…जेडी न्यूज़ विज़न….

संतोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर: : गजपुर बाजार : एसआर इंटरनेशनल एकेडमी गजपुर-बांसपार में बृहस्पतिवार को शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार व‌ प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मेधावी छात्रों में दिव्या मौर्या, अंकुश मौर्य, पिहू गुप्ता, मयंक, देवांश, श्रेया गौतम, अमोल सिंह, शिवम यादव, पवन गौतम, अंश कुमार गौतम, ऋतिका पांडेय, आयुष गौतम, सौम्या यादव, खुशी कुमारी, अंश वर्मा, ओमलक्ष्मी व अंकिता मौर्य सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।
उपप्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा मेहनत, अनुशासन और लगन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को निरंतर अध्ययन करने व लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
प्रशासक निखिल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रवि कुमार मिश्र, जयगोविंद दुबे, कुंदन चौधरी व सूरज दुबे सहित शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

यू पी कैबिनेट विस्तार: योगी सरकार में मंत्रियों को आवंटित हुए विभाग..

जेडी न्यूज विजन…. ..भूपेंद्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडेय को मिली खाद्य एवं रसद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *