Jd news Vision
बलरामपुर,18 अप्रैल : : — जनपद बलरामपुर के ज्योति टॉकीज कैंप कार्यालय में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि डॉ.अम्बेडकर के विचार आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता,समान अधिकार और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। रस्तोगी ने कहा कि “सम्मान अभियान 2026” का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री पलटू राम ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने देश को जो संविधान दिया,वह विश्व का सबसे सशक्त लोकतांत्रिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर सदर गोविंद सोनकर,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी एवं श्रीमती वंदना पासवान,वरिष्ठ नेता राजाराम गौतम,भाजपा नेता सूरज सोनकर,जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा श्री मनोज कुमार आर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा अमन कनौजिया,मंडल अध्यक्ष पांडव पासवान,प्रधान अमरेश पासवान,पूर्व प्रधान राम सरन सरोज,प्रधान बिन्देश्वरी शिल्पकार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद गौतम,संजय सोनकर,राजेश भारती एवं सोनू गौतम सहित अनुसूचित मोर्चा के अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
संगोष्ठी का समापन समाज में एकता,समानता और बाबा साहब के विचारों के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ किया गया।
Jd News Vision