Breaking News

गौरिया कला के कोटेदार राम शंकर द्वारा लाभार्थियों के साथ घट तौली करने का का वीडियो आया सामने….

जेडी न्यूज विजन…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ: :  विकास खंड गोसाईगंज की ग्राम पंचायत गौरिया कला के कोटेदार राम शंकर द्वारा लाभार्थियों के साथ घट तौली करने का का वीडियो सामने आया है ।इस मामले में उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज पवन पटेल से जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया तो उनकी ओर से मामले को सप्लाई इंस्पेक्टर अर्पिता उपाध्याय के पाले में लुढ़का दिया गया। सप्लाई इंस्पेक्टर से अनेकों बार उनके सीयूजी नंबर पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी ओर से फोन नहीं उठाया गया। इस प्रकार इस मामले में दोनों अधिकारियों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आ पाई। इससे ऐसा आभास होता है कि तहसील स्तर के सभी जिम्मेदार पदों बैठे लोगों का जन सेवा से कोई वास्ता नहीं है। वे सभी लोग सिर्फ अपना और अपने परिवारिक के लोगों का हित चाहते हैं और इसी लिए नौकरी करते हैं।

ग्राम पंचायत गौरिया निवासियों के अनुसार लगभग पच्चीस तीस वर्ष हो गए हैं कोटे की दुकान जब से रामशंकर के पास बनी हुई है। इन कोटेदार साहब की देखरेख आज तक प्रत्येक राशन कार्ड धारक को कम तौल कर राशन दिया जाता रहा है। गांव वासियों के अनुसार कोटेदार अंतोदय यानी कि लाल कार्ड का पूरा लाभ अपने घर परिवार अपने नजदीकी लोगों को दे रहे हैं। इस प्रकार पूरे राशन की कालाबाजारी का काम होता चला आ रहा है। लोगो का मानना है कि ये लोग वास्तविक रूप से लाल कार्ड का लाभ पाने के हकदार नहीं हैं। समझा जा रहा है कि सीमित पात्र गृहस्ती के मामले में भी बहुत हेरा फेरी की गई। पात्र लोग राशन पाने से वंचित रह गए वही अपात्र लोग इस योजना का पूरा लाभ उठाते रहे है । इस मामले में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार यादव की ओर खाद्य रसद विभाग के सारे अधिकारियो की मिली भगत होने की बात कही गई है।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *